जानकारी के मुताबिक नौसेना ( Indian Navy ) एक बार फिर चीन की तैयारियों को काउंटर करने के लिए 65,000 टन क्षमता वाली तीसरे विमानवाहक यानि IAC-II पर सरकार से इजाजत लेने पर जोर देगा। इस योजना पर काम मई, 2015 से लंबित है। IAC-II के लिए परमाणु-प्रणोदन से पहले नौसेना ने अनुमान लगाया था कि 45,000 करोड़ रुपए की लागत इस पर आएगी।