यह है नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड
नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) दरअसल, वन नेशन वन कार्ड वाला एटीएम है। इस एक कार्ड से उपभोक्ता कई सुविधाओं का लाभ उठा सकता है। सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि इस कार्ड का इस्तेमाल करने के दौरान उपभोक्ता को अलग-अलग कार्ड रखने की परेशानी पूरी तरह से राहत मिल जाएगी। उपभोक्ता इस कॉन्टैक्टलेस कार्ड की सहायता से पब्लिक ट्रांसपार्ट, मेट्रो, रिचार्ज, शॉपिंग जैसे कई तरह के कार्यों में सिर्फ एक कार्ड से ही भुगतान कर सकेंगे। एनसीएमसी की सुविधा 2022 तक संपूर्ण दिल्ली और नोयडा मेट्रो नेटवर्क पर उपलब्ध हो सकेगी।