विविध भारत

राष्ट्रपति कोविंद का आज गुजरात विधानसभा में संबोधन

राष्ट्रपति का दो दिनों का गुजरात दौरा आज से। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को गुजरात विधानसभा के विधायकों को संबोधित करेंगे।  

2 min read
Mar 23, 2022
राष्ट्रपति कोविंद का आज गुजरात विधानसभा में संबोधन

गांधीनगर. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को गुजरात विधानसभा के विधायकों को संबोधित करेंगे। गुजरात की दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन वे नई दिल्ली से गुरुवार सुबह 9.30 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। राष्ट्रपति सुबह 10 बजे गांधीनगर स्थित राजभवन पहुंचेंगे। राजभवन से रवाना होकर वे गुजरात विधानसभा पहुंचेंगे। राष्ट्रपति गजुरात विधानसभा में गुरुवार सुबह 11 बजे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विधायकों को संबोधित करेंगे। स्पीकर डॉ नीमाबेन आचार्य ने बताया कि राष्ट्रपति का संबोधन सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक होगा। एक घंटे के संबोधन के बाद वे राजभवन जाएंगे। इन दिनों गुजरात विधानसभा का बजट सत्र जारी है।

आईएनएस वालसुरा को प्रेसिडेंट कलर्स का सर्वोच्च सम्मान प्रदान करेंगे

राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद राष्ट्रपति अगले दिन शुक्रवार सुबह 9 बजे जामनगर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से वे आईएनएस वालसुरा स्टेशन जाएंगे। वे आईएनएस वालसुरा को प्रेसिडेंट कलर्स का सर्वोच्च सम्मान प्रदान करेंगे। इस अवसर पर उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
राष्ट्रपति शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे जामनगर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इससे पहले, गुरुवार को द्वारका में भगवान द्वारकाधीश के मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम था लेकिन यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

गुजरात में आज बनेगा इतिहास

गुजरात में गुरुवार को इतिहास बनेगा। राष्ट्रपति कोविंद गुजरात में पहलीबार विधानसभा में विधायकों को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रपति कल जामनगर में

जामनगर. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 मार्च को जामनगर में आईएनएस वालसुरा को राष्ट्रपति निशान का सर्वोच्च अवार्ड प्रदान करेंगे। 80 वर्ष की सेवा को लेकर भारत के प्रमुख नौसेना संस्थान आईएनएस वालसुरा को वे प्रेसिडेंट कलर्स का सर्वोच्च सम्मान प्रदान करेंगे। इस दौरान 150 जवान परेड कर राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे।
जामनगर में राष्ट्रपति के कार्यक्रम को जिला कलक्टर डॉ. सौरभ पारघी, मनपा आयुक्त विजयकुमार खराड़ी, जिला विकास अधिकारी मिहिर पटेल, प्रभारी पुलिस अधीक्षक नीतीश पांडे, अतिरिक्त कलक्टर मितेश पंड्या आदि अधिकारी अंतिम रूप दे रहे हैं। राष्ट्रपति के यात्रा मार्ग पर पुलिसकर्मियों ने बुधवार को पूर्वाभ्यास किया।

Updated on:
24 Mar 2022 07:14 am
Published on:
23 Mar 2022 10:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर