scriptसीने में तकलीफ के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती, हालत स्थिर | President Ramnath Kovind Admitted Army Hospital after chest discomfort, condition stable | Patrika News
विविध भारत

सीने में तकलीफ के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती, हालत स्थिर

आर्मी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर बताई है।

Mar 26, 2021 / 02:26 pm

Dhirendra

ramnath_kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज सीने में तकलीफ की शिकायत के तत्काल बाद दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनका रूटीन चेकअप चल रहा है। आर्मी हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा बयान में कहा गया है कि उनकी हालत स्थिर है और चिंता की बात नहीं है।
https://twitter.com/ANI/status/1375355364909096965?ref_src=twsrc%5Etfw
डॉक्टरों की निगरानी में हैं राष्ट्रपति
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सीने में तकलीफ होने के बाद सेना के अनुसंधान और रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल वो आर्मी हॉस्पिटल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
बांग्लादेश को स्वतंत्रता दिवस पर दी थी बधाई
इससे पहले आज सुबह ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बांग्लादेश के लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी थी। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश के बेहतर भविष्य की कामना भी की थी।
3 मार्च को सभी से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की थी।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 3 मार्च को आर्मी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का टीका लगवाया था। टीका लगवाने के बाद उन्‍होंने देश में सफलतापूर्वक टीकाकरण अभियान चलाने के लिए कोरोना वारियर्स को धन्‍यवाद दिया था। इसके साथ ही सभी से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की थी।

Home / Miscellenous India / सीने में तकलीफ के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती, हालत स्थिर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो