2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक: सनी लियोनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, ‘विरामदेवी’ का रोल निभाने पर है आपत्ति

अभिनेत्री सनी लियोनी के खिलाफ कर्नाटक रक्षणा वेदिके ने विरोध प्रदर्शन किया। पहले भी संगठन प्रदर्शन कर चुका है।

2 min read
Google source verification
Sunny

कर्नाटक: अभिनेत्री सनी लियोनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 'विरामदेवी' का रोल निभाने पर है आपत्ति

बेंगलूरु। पोर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनीं सनी लियोनी अब दक्षिण फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। वह तमिल, तेलुगू फिल्म 'विरामदेवी' से अपने दक्षिण फिल्म करियर का आगाज करने वाली हैं। मगर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सनी लियोनी के लिए दक्षिण का यह सफर आसान नहीं होने वाला है क्योंकि फिल्म शुरू होने से पहली ही इसका विरोध शुरू हो गया है।

लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। सोमवार को प्रो-कन्नड़ ग्रुप कर्नाटक रक्षणा वेदिके ने सनी लियोनी को फिल्म में कास्ट करने और शहर में आने का विरोध किया। इसके लिए उन्होंने बेंगलूरु में टाउन हॉल के बाहर प्रदर्शन किया। सनी लियोनी के पोस्टर भी जलाए गए। साथ ही नारेबाजी भी की गई।

संगठन पहले भी प्रदर्शन कर चुका है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 'वीरामदेवी' के रोल के लिए सनी लियोनी का चयन बिल्कुल गलत है। 'विरामदेवी' का तमिल के इतिहास में काफी महत्त्व माना जाता है। इस संगठन का कहना है कि वे किसी एडल्ट फिल्मों की एक्ट्रेस को यह ऐतिहासिक रोल नहीं करने देंगे।

आप को यहां ये बता दें कि कर्नाटक रक्षणा वेदिके वही संगठन है जिसने पिछले साल सनी लियोनी के बेंगलूरु में न्यू ईयर आयोजन का विरोध किया था। संगठन ने धमकी दी थी कि अगर सनी का शो रद्द नहीं किया गया तो सामूहिक आत्मदाह किया जाएगा।

फिल्म का पोस्टर हुआ वायरल

हाल ही में फिल्म विरामदेवी का पोस्टर लॉन्च किया गया। इसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। पोस्टर में सनी लियोनी एक घोड़े पर बैठीं हुईं हैं। सनी लियोनी भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।

Story Loader