वहीं, पाकिस्तान ने भी भारत की ओर हुई इस एयर स्ट्राइक का वीडियो जारी किया है। आपको बता दें कि पुलवामा में आतंकी संगठन जैश—ए—मोहम्मद ने सीआरपीएफ काफिले पर हमला करते हुए एक बस को बम से उड़ा दिया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे, जबकि इतने ही जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना को आदिल डार नाम के जैश आतंकी ने अंजाम दिया था। आदिल 200 किलो विस्फोटक से लदी कार को लेकर सीआरपीएफ के काफिले में जा घुसा था। जिसके बाद उसने जवानों की एक बस को टक्कर मार उसको उड़ा दिया था। घटना के बाद देश में आतंक और पाकिस्तान को लेकर भारी आक्रोश फैल गया था। देशवासी मोदी सरकार पर हमले को लेकर तुरंत कार्रवाई करने का दबाव बना रहे थे। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने भी पुलवामा हमले का बदला लेना का संकेत पहले ही दे दिया था।