7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल के लिए पंजाब सरकार ने किया 10 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, मारे जा चुके हैं 173 लोग

केरल में बारिश और बाढ़ की वजह से 173 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत बचाव के काम में वायुसेना, थलसेना और एनडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 17 Aug 2018, 7:06 PM IST

Punjab Govt

Punjab Govt

चंडीगढ़। केरल में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से तबाही का ऐसा मंजर देखने को मिल रहा है, जो पिछले 100 सालों के अंदर नहीं मिला। केरल में बारिश और बाढ़ की वजह से अभी तक 173 लोगों की मौत हो चुकी है और इस बीच पंजाब सरकार ने केरल की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने केरल के लिए 10 करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान किया है।

पंजाब सरकार ने किया 10 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान

शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद इसा बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से केरल के लिए 10 करोड़ रुपए की तत्काल राहत राशि का ऐलान किया जाता है, जिसमें कि 5 करोड़ रुपए तो मुख्यमंत्री के राहत निधि से दिए जाएंगे, जबकि 5 करोड़ रुपए पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री और अन्य आपूर्तियों को लिए दिए जाएंगे।

बारिश और बाढ़ से जा चुकी है 167 लोगों की जान

आपको बता दें कि केरल इस समय सबसे विनाशकारी समस्या से जूझ रहा है। यहां बारिश और बाढ़ ने जिंदगी की रफ्तार को रोक दिया है। कुदरत की इस मार में 173 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि इन सबके बीच में अभी भी राज्य में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य की सरकारें मिलकर लोगों को बचाने का काम कर रही हैं।

केंद्र सरकार ने भी की थी 100 करोड़ रुपए की मदद

हाल ही में केंद्र सरकार ने भी केरल को 100 करोड़ रुपए की सहायता राशि का ऐलान किया था। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने केरल बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया था, जिसके बाद इस राहत पैकेज का ऐलान किया गया।

कर्नाटक सरकार ने भी दिए थे 10 करोड़ रुपए

केंद्र सरकार के अलावा कर्नाटक सरकार ने भी केरल के लिए 10 करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान किया। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने राज्य सरकार को 10 करोड़ देने का ऐलान किया था। केरल में बारिश की वजह से 14 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इतना ही कोच्चि एयरपोर्ट का रनवे भी पानी डूब गया है। हालांकि एयरपोर्ट को 18 अगस्त तक बंद रखे जाने का ऐलान पहले ही कर दिया गया था।