8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लालू की तबीयत पर राबड़ी देवी का बड़ा खुलासा, बोलीं- साहेब की हालत नाजुक, डॉक्टर ने बताया जान को खतरा

लालू प्रसाद की सेहत को लेकर राबड़ी देवी ने खुलासा किया है।

2 min read
Google source verification
lalu prasd

लालू की तबीयत पर राबड़ी देवी का बड़ा खुलासा, बोलीं- साहेब की हालत नाजुक, डॉक्टर ने बताया जान को खतरा

नई दिल्ली। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। वो कई तरह की बीमारी से ग्रस्त हैं। इसी बीच राबड़ी देवी ने उनकी हेल्थ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। राबड़ी देवी ने कहा कि साहेब (लालू प्रसाद) की हालत नाजुक है। उन्हें उठने-बैठने और चलने में भी काफी दिक्कत हो रही है। वहीं, डॉक्टर्स ने कहा कि उनकी जान को खतरा हो सकता है।

लाल प्रसाद की हालत ज्यादा नाजुक

राबड़ी देवी ने कहा कि मुझे पता चला है कि साहेब की हालत काफी खराब है। दिनों दिन उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही है। वहीं, डॉक्टर्स ने खुलासा किया है कि अगर लालू प्रसाद की ऐसी ही हालत रही तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। रिम्स में लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लालू प्रसाद की तबीयत खराब होती जा रही है। वजह इंफेक्शन और गर्दन के पीछे का एक घाव है। घाव की वजह से वे उठ बैठ भी नहीं पा रहे हैं। इसके साथ ही लालू प्रसाद डायबिटिज, हाइपरटेंशन और किडनी से संबंधित बीमारियों से भी जूझ रहे हैं। लालू प्रसाद का बल्ड सुगर लेवल अनियंत्रित हो चुका है और लगातार घट-बढ़ रहा है। आरजेडी सुप्रीमो का इलाज कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद के अनुसार लालू के शरीर में तेजी से फैल रहा इंफेक्शन चिंता का विषय है। यदि यह इंफेक्शन हार्ट तक पहुंच जाता है तो उनकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है।

लगातार बिगड़ रही है लालू प्रसाद की तबीयत

इतना ही नहीं डॉक्टर्स का यह भी कहना है कि लालू प्रसाद की अगर ऐसी ही हालत रही तो उनका ऑपरेशन भी करना पड़ सकता है। साथ ही उन्हें कहीं और भी रेफर किया जा सकता है। गौरतलब है कि लालू ने मुंबई में साल 2014 में अपने हार्ट की सर्जरी करवाई थी। इसके बाद से लालू प्रसाद अक्सर बीमार रहने लगे हैं। हालांकि, दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि बड़े बेटे तेज प्रताप के कारण भी उनकी तबीयत और ज्याद बिगड़ गई है। फिलहाल, आरजेडी सुप्रीमो की हालत नाजुक है और उनकी ऐसी हालत में घरवाले भी काफी परेशान हैं।