14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिवार में जारी ‘संकट’ के बीच राबड़ी देवी ने किया ऐसा ट्वीट, देखते रह गए लोग….बोलीं ‘ठीक है’

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ऐसा ट्वीट किया, जिसने सनसनी मचा दी है।

2 min read
Google source verification
rabri devi

परिवार में जारी 'संकट' के बीच राबड़ी देवी ने किया ऐसा ट्वीट, देखते रह गए लोग....बोले 'ठीक है'

नई दिल्ली। आरजेडी परिवार में पिछले कुछ समय 'संकट' के बादल छाए हुए हैं। पहले बड़े बेटे तेज प्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने का फैसला लिया। वो अब तक अपने घर नहीं लौटे हैं। वहीं, दूसरी ओर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की लगातार तबीयत बिगड़ती जा रहा है। आलम यह है कि परिवार में उथल-पुथल मचा हुआ है। इसी बीच राबड़ी देवी ने एक ऐसा ट्वीट किया, जिसने सनसनी मचा दी है।

नून रोटी खाएंगे तेजस्वी को सीएम बनाएंगे...'ठीक है'

राबड़ी देवी ने ट्वीट करते हुए लिखा, नून रोटी खाएंगे तेजस्वी को सीएम बनाएंगे...'ठीक है'। राबड़ी देवी ने जैसे ही यह ट्वीट किया यह वायरल हो गया। कई लोगों ने जहां इस ट्वीट पर जमकर मस्ती ली। वहीं, दूसरी ओर राजनीति पार्टियों ने हमला बोल दिया। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने इस ट्वीट का समर्थन करते हुए कहा कि कि ये भाव आम बिहारियों का है। बिहार की जनता ने अब तेजस्वी यादव को अपना नेता चुन लिया है। संवैधानिक रूप से बिहार के मुख्यमंत्री भले ही नीतीश कुमार जी हैं, लेकिन आज भी जनता के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी हैं। वहीं, इस ट्वीट पर भाजपा ने हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि आरजेडी एक पार्टी जो परिवार के पॉकेट की पार्टी है। वंशवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार इनका मूल मंत्र है और लालू जी-राबड़ी जी मिलकर कहते हैं कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएंगे। ये बिहार की जनता तय करेगी ना कि राबड़ी देवी और लालू जिन लोगों ने 15 सालों तक लालू जी का झोला झंडा उठाया। निखिल आनंद ने कहा कि राजनीति की मार्यादा के लिहाजा से यह कहीं से भी जायज नहीं है। तेजस्वी यादव कभी भी बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।


गौरतलब है कि देशभर में इन दिनों यह एक लड़का और लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नून रोटी खाएंगे, जिंदगी इन्हीं के साथ बिताएंगे..'ठीक है' लड़की बार-बार बोलती नजर आ रही है। लोग वायरल वीडियो का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं और इसका इस्तेमाल ही कर रहे हैं। अभी हाल ही में भोजपुरी में इसे लेकर दो गाने रिलीज किए गए हैं।