
रफाल मामले में SC में आज हो सकती है सुनवाई, सोशल मीडिया पर साजिशन डाली गई गोपनीय जानकारी
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट रफाल सौदे को लेकर दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर आज फिर सुनवाई करेगा। सीजेआई रंजन गोगोई, जस्टिस एसके कौल और जस्टिस केएम जोसेफ की बेंच इस मुद्दे पर सुनवाई करेगी। बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को अपने हलफनामे में सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि अखबारों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर साजिशन गोपनीय जानकारी और दस्तावेज डाले गए हैं।
अंदरूनी जानकारी
शीर्ष अदालत से एजी केके वेणुगोपाल ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर इस तरह से गोपनीय जानकारी डालने से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है। ये दस्तावेज लीक किए गए हैं जो चोरी के समान हैं और इसके लिए अंदरूनी जांच शुरू की गई है। यह जानकारी सार्वजनिक करना देश की संप्रभुता, सुरक्षा और विदेश से मैत्रीपूर्ण संबंधों के खिलाफ है।
एफआईआर और स्वतंत्र जांच से अदालत का इनकार
एजी के बयान पर प्रशांत भूषण ने अदालत से कहा कि 2जी घोटाला और कोयला घोटाले में भी व्हिसल ब्लोअर ने दस्तावेज लीक किए थे। क्या दस्तावेज का पब्लिक डोमेन में आना अपराध है? बता दें कि शीर्ष अदालत ने 58,000 करोड़ रूपए के लड़ाकू विमान खरीदने के लिए भारत और फ्रांस के बीच हुए सौदे में कथित अनियमितताओं के लिए प्राथमिकी दर्ज करने और न्यायालय की निगरानी में जांच कराने का अनुरोध भी ठुकरा दिया था।
Updated on:
14 Mar 2019 10:18 am
Published on:
14 Mar 2019 08:44 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
