30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PatrikaNews@2PM: राहुल गांधी ने किया बीजेपी की हार का दावा, जानें इस घंटे की 5 बड़ी खबरें

1- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया बीजेपी की हार का दावा 2- प्रधानमंत्री मोदी ने प्रियंका के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा 3- प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम पटनायक को मदद का भरोसा दिया 4- भाजपा के विधायक संगीत सोम ने विवादित बयान दिया 5- फ्लोरिडा में रनवे से फिसलकर नदी में जा गिरा विमान    
2 min read
Google source verification
news of the Hour

PatrikaNews@2PM: राहुल गांधी ने किया बीजेपी की हार का दावा, जानें इस घंटे की 5 बड़ी खबरें

1- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया बीजेपी की हार का दावा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार का दावा किया है। राहुल गांधी कहा है कि चुनाव आधे से ज्यादा खत्म हो चुका है और ये स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में किसान, रोजगार व पीएम का भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दा हैं और बीजेपी यह चुनाव हार रही है। देश के सामने सबड़े बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है।

2-प्रधानमंत्री मोदी ने प्रियंका के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा

यूपी के प्रतापगढ़ में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रियंका के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस का पत्तन हो चुका है, कांग्रेस ने माना है कि वो वोट कटुआ पार्टी है। साथ ही सपा-बसपा के गठबंधन पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा ने पीएम बनने का सपना दिखाकरमायावती को अंधेरे में रखा। साथ ही पीएम मोदी ने एसपी और कांग्रेस पर बहुत बड़ा खेल खेलने का आरोप भी लगाया।

3- प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम पटनायक को मदद का भरोसा दिया

ओडिशा में चक्रवाती तूफान फानी ने जमकर कहर बरपाया है। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से तूफान के बाद की स्थिति पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम पटनायक को मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पूरा देश तूफान से पीड़ित लोगों के साथ खड़ा है। आपको बता दें कि बुधवार को भी पीएम मोदी ने तूफान पीड़ितों का साथ देने की बात कही थी।

4- भाजपा के विधायक संगीत सोम ने विवादित बयान दिया

बुर्के पर छिड़ी सियासी बहस के बीच भाजपा के विधायक संगीत सोम ने विवादित बयान दिया है। संगीत सोम ने बुर्के पर तुरंत बैन लगाने की मांग की है। उत्तर प्रदेश के सरधना से विधायक संगीत सोम ने कहा कि बुर्के की आड़ में आतंकवाद पनप रहा है। फेसबुक पर अपने एक वीडियो पोस्ट में बीजेपी विधायक ने कहा कि श्रीलंका जैसे देश में बुर्के की आड़ में कई सौ लोगों की हत्या की गई है।

5- फ्लोरिडा में रनवे से फिसलकर नदी में जा गिरा विमान

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक विमान रनवे से फिसलकर नदी में गिर गया। बताया जा रहा है कि बोइंग 737 विमान फ्लोरिडा नदी में गिर गया है, विमान में 136 लोग मौजूद थे। विमान से रेस्क्यू किए गए लोगों को चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सभी लोग सुरक्षित हैं, किसी के कोई चोट नहीं है। बताया जा रहा है कि विमान फ्लोरिडा के नवल एयर स्टेशन जैक्शनविले के रनवे से फिसलकर सेंट जॉन नदी में पहुंच गया। यह घटना शुक्रवार देर रात की है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग