
rahul gandhi
राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा आज हाथरस जाएंगे। वहां जाकर वे गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलेंगे। यूपी पुलिस ने उनकी कार को बॉर्डर पर ही रोक दिया तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कार से उतर कर पैदल ही हाथरस के लिए रवाना हो गए। उन्हें बॉर्डर पर रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन ने पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है। डीएनडी पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने गैंगरेप पीड़िता के घर किसी के भी जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है तथा जिले की सीमा सील कर पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है।
पुलिस फोर्स की तैनाती की खबर मिलते ही कांग्रेसी कार्यकर्ता डीएनडी फ्लाइवे पर एकत्रित हो गए तथा उन्होंने उत्तरप्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
यूपी के हाथरस में हुई वीभत्स गैंगरेप की इस घटना ने देश को एक बार फिर से निर्भया कांड की याद दिला दी। निर्भया की ही भांति पीड़िता के साथ गैंगरेप कर उसकी जीभ काट दी गई तथा उसकी रीढ़ की हड्डी को तोड़ उसकी हत्या का प्रयास किया गया। बुरी तरह से घायल पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामला यही खत्म नहीं हुआ वरन पुलिस ने पीड़िता के शव का रातों-रात अंतिम संस्कार भी कर दिया।
हाथरस में हुई इस बर्बर गैंगरेप और हत्या की घटना के कारण पूरे देश में उबाल आ गया है। उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर यूपी की योगी सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर हैं। राहुल गांधी ने घटना को लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा...
हाथरस में हुई इस दुर्घटना को लेकर जहां आम जनता ने अपना रोष दिखाया है वहीं बॉलीवुड तथा तमाम सेलिब्रिटीज भी इस घटना के दोषियों के लिए फांसी की सजा मांग रहे हैं।
इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को अखिलेश यादव तथा मायावती ने भी योगी सरकार पर निशाना साधते हुए घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
Updated on:
01 Oct 2020 02:52 pm
Published on:
01 Oct 2020 10:23 am

बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
