नई दिल्ली। लॉकडाउन (Lockdown) के चलते कई लोगों के रोजगार छिन गए हैं तो वहीं कुछ लोगों का कामकाज ठप हो गया है। ऐसे में जरूरतमंदों को खाने-पीने की दिक्कत न हो इसके लिए राज्य एवं केंद्र सरकारों की ओर से नि:शुल्क राशन दिया जा रहा था। चूंकि अब अनलॉक 1.0 (Unlock 1.0) में काफी चीजें खोल दी गई हैं, मगर कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में राजस्थान की गहलोत सरकार (Gehlot Govt) का फैसला जरूरतमंदों को थोड़ी राहत जरूर पहुंचा सकता है। दरअसल गहलोत सरकार ने ऐलान किया है कि अगले दो महीनों तक फ्री राशन (Free Ration) बांटा जाएगा। इससे प्रदेश के 43 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।