इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। रक्षा मंत्री के सामने सबसे पहले नागरिक और सैन्य अधिकारियों की मजबूत टीम तैयार करने की चुनौती है, जिससे रक्षा मंत्रालय के कामकाज को स्थायित्व मिल सके। बता दें कि पिछले पांच साल में लगातार रक्षा मंत्री बदले जाने से मंत्रालय में शीर्ष अधिकारियों के बीच तनाव का माहौल रहा है।