25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सुरक्षाबलों ने हथियारों का जखीरा बरामद किया, सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस के मुताबिक आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 11 Sep 2018, 8:34 PM IST

rajouri police

जम्मू-कश्मीर: राजौरी पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया, सर्च ऑपरेशन जारी

राजौरी: जम्मू कश्मीर के राजौरी में पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। राजौरी जिले में पुलिस ने धार सकरी गांव के मनुवाला के जंगलों से हथियारों को बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक सुरक्षाबल और पुलिस की संयुक्त टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रही थी। इसी दौरान जंगल में संदिग्ध गतिविधि होने की आशंका हुई। सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और तलाशी शुरू कर दी। हालांकि आतंकी मौके से फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में हथियार और एंबुस को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे थे।

दो आतंकी ढेर

बता दें कि मंगलवार को जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हुए। गुलूरा गांव में हुए इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिन निकलने से पहले गुलूरा गांव में सेना की 30 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 92वीं बटालियन, पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने खोजी अभियान चलाया था। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को जमींदोज कर दिया। मारे गए आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल समेत कुछ अन्य सामान बरामद हुए। मारे गए आतंकी की पहचान बारामुला के सोपोर जिले के निवासी लियाकत लोन और हंदवाड़ा निवासी फुरकान राशिद लोन के रूप में की गई है। दोनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे।

पाकिस्तान से लगी सीमा होगी सुरक्षित

गौरतलब है कि भारत पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा को और चाक चौबंद किए जाने की व्यवस्था की जा रही है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक केके शर्मा ने प बताया कि इन अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को 2,400 किमी लंबी पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी भारतीय सीमा पर लगाया जाएगा। पहले पाकिस्तान की सीमा सुरक्षित होंगी। उन्होंने कहा कि भारत के रिश्ते बांग्लादेश और उसकी सीमा पर फिलहाल बेहद दोस्ताना हैं। इसलिए व्यापक एकीकृत सीमा प्रबंधन प्रणाली (सीआईबीएमएस) के तहत पहले पाकिस्तान से लगी सीमा पर उपकरणों को लगाया जाएगा।