विविध भारत

इंदिरा के हत्यारों से लेकर आतंकी अफजल गुरु तक का केस लड़ चुके हैं राम जेठमलानी

देश के नामचीन वकीलों में शुमार 93 वर्षीय राम जेठमलानी ने सन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

2 min read

नई दिल्ली। देश के नामचीन वकीलों में शुमार 93 वर्षीय राम जेठमलानी ने सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखेंगे।

इर 10 मामलों से चर्चा में रहे जेठमलानी

1- हाजी मस्तान केस

राम जेठमलानी मुंबई अंडरवल्र्ड हाजी मस्तान का केस लड़ चुके हैं। हाजी मस्तान के ऊपर तस्करी से जुड़े कई मामले थे। तस्करी के एक मामले में उसे बचाने के लिए राम जेठमलानी ने केस लड़ा था।

2- हवाला स्कैम

देश की चर्चित हवाला स्कैम में कई बड़े नेताओं के साथ नौकरशाहों पर पैसे लेन-देन का आरोप लगा था। यही नहीं इस मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी तक पर भी आरोप लगा था।जेठमलानी ने आडवाणी की ओर से उनका केस लड़ा था।

3- मद्रास हाईकोर्ट

मद्रास हाईकोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्रराजीव गांधी के हत्यारों का केस चला था। यह काफी चर्चित मामला था। इस मामले में आरोपियों की ओर से वकील के तौर पर पैरवी करते हुए जेठमलानी ने फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील कराया था।

4- अफजल गुरु

अफजल गुरू वह कश्मीरी आतंकी था, जिसने संसद पर हमला किया था। उनके मामले में उनकी ओर से जेठमलानी ने पैरवी की थी। अफजल को अदालत ने फांसी की सजा दी थी जिसके खिलाफ जेठमलानी ने केस लड़ा था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी।

5- सतवंत सिंह और बेअंत सिंह

इंदिरा गांधी की हत्या से जुड़े उनके अंगरक्षक सतवंत सिंह और बेअंत सिंह का केस भी जेठमलानी ने लड़ा था। इस केस को लडऩे की वजह से जेठमलानी खूब निशाने पर रहे।

6- हर्षद मेहता स्टॉक मार्केट स्कैम

हर्षद मेहता से जुड़ा 1992 में स्टॉक मार्केट का काफी चर्चित मामला था। स्कैम के आरोपी हर्षद और केतन पारेख को बचाने के लिए राम जेठमलानी ने उनकी ओर से केस लड़ा था।

7- 2जी स्कैम केस

देश के चर्चित 2जी स्कैम चर्चित घोटाले में जेठमलानी ने आरोपी और डीएमके नेता करूणानिधि की बेटी कनिमोझी की ओर से केस लड़ा था। हालांकि यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।

8- आसाराम बापू मामला

आसाराम बापू जो यौन शोषण के मामे में जेल में सजा काट रहे हैं। उनका केस भी राम जेठमलानी लड़ रहे हैं।

9- जेसिका लाल मर्डर केस

चर्चित जेसिका लाल मर्डर केस की वजह से भी जेठमलानी की चर्चा होती है। जब मनु शर्मा को जब मुख्य आरोपी समझ चुके थे, तब जेठमलानी ने उनका केस लड़ा था।

ये भी पढ़ें

राम जेठमलानी से जुड़े 10 मामले, जो देश भर में रहे चर्चा का विषय

Updated on:
10 Sept 2017 02:24 pm
Published on:
10 Sept 2017 10:38 am
Also Read
View All

अगली खबर