5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक विवाह ऐसा भी- पति ने शादी के 6 दिन बाद पत्नी को किया प्रेमी के हवाले

यह मामला राउरकेला का है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

Mar 12, 2018

Marriage of wife

नई दिल्ली। अपनी नई-नवेली दुल्हन की मांगों को पूरा करने की चाहत हर पति की होती है, लेकिन ओडिशा के एक नवविवाहित पति ने अपनी पत्नी की ऐसी मांग को पूरा कर दिया जो शायद ही किसी ने सोचा होगा। इस पति ने अपनी शादी के मात्र छह दिन बाद ही अपनी पत्नी की शादी उसके लवर से करा दी। यह कहानी फिल्मी जरूर लगती है पर सच है।

ऐसे हुआ दुल्हन के प्रेम-समंध का खुलासा
यह मामला राउरकेला का है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ धूमधाम से करवाकर उसकी विदाई करवाई। 28 साल के इस युवक का नाम वासुदेव टप्पू है। टप्पू की शादी 24 वर्षीय महिला से 4 मार्च को हुई थी। शादी के बाद बीते रविवार को उनके घर तीन युवक आए, जिनमें से एक ने खुद को महिला का 'कजन' बताया। बाद में जब अन्य दो घर से बाहर गए तब टप्पू ने अपनी पत्नी को उस शख्स के साथ देखा था। उस 'कजन' को नवविवाहिता के साथ देखकर लोग उसके घर पहुंचकर युवक को पीटना शुरू कर दिया। उसे मार खता देख नई दुल्हन ने उसका बचाव किया और खुलासा किया कि वो उसका कजन नहीं बल्कि प्रेमी है।

बिना सहमति हो गई थी शादी
दुल्हन ने आगे बताया कि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन परिवारवाले इसके लिए राजी नहीं हुए। और उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी भी करवा दी। बिन मां-बाप की वह युवती अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी है। यह मामला जानकर टप्पू ने अपनी पत्नी के सामने उसके प्रेमी से शादी करने का प्रस्ताव रखा। यही नहीं उसने इसके लिए पत्नी के परिवार वालों को भी मनाया। जिसके बाद सैकड़ों लोगों के उपस्थिति में इन दो प्रेमी-जोड़ों की धूम-धाम से शादी कराई गई।

फैसले को सबने सराहा
जहां इस फैसले पर टप्पू ने कहा कि अगर वो ये कदम न उठाते तो इससे तीन लोगों की जिंदगी बर्बाद हो जाती, लेकिन अब हम सब खुश हैं। वहीं दुल्हन ने भी उसके इस कदम की तारीफ करते हुए कहा कि हम उनका यह एहसान जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे। इसके अलावा गांव के सरपंच समेत पूरे गांववालों ने इस शादी पर अपना समर्थन दिया।