.jpg%3Fw%3D600&w=3840&q=75)
स्वतंत्रता दिवस की 71वीं वर्षगांठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लालकिले पर होने वाले कार्यक्रमों का अभ्यास शुरू हो गया है। लालकिले पर होने वाली परेड में हिस्सा लेने के लिए थलसेना, वायु सेना और नौसेना ने भी अभ्यास शुरू कर दिया है। इसके अलावा परेड में हिस्सा लेने वाले एनसीसी और स्काउट कैडेट भी अभ्यास कर रहे हैं।
.jpg%3Fw%3D600&w=3840&q=75)
लालकिले पर होने वाले कार्यक्रम के दौरान सेना के तीनों अंगों थलसेना, वायु सेना और नोसेना ने भी परेड़ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। तीनों सेनाओं के जवान परेड़ में जमकर पसीना बहा रहे हैं।
.jpg%3Fw%3D600&w=3840&q=75)
स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर लालकिले पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले छात्रों ने भी अभ्यास शुरू कर दिया है। शिक्षिकाएं बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास करा रही हैं।

स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इंडिया गेट पर सशस्त्र सैन्य बलों पर सप्ताह भर के मल्टीमीडिया शो आयोजित किए जाएंगे। इस शो में स्वाधीन भारत में सशस्त्र बलों की भूमिका और उनके योगदान को रेखांकित किया जाएगा। मल्टीमीडिया शो आम दर्शकों के लिए 12 से 18 अगस्त तक शाम सात बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। प्रत्येक कार्यक्रम 30 मिनट की अवधि का होगा।