9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेवाड़ी गैंगरेपः हरियाणा सीएम खट्टर ने पुलिस से कहा- आरोपियों कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें

सीएम के बयान से थोड़ी देर पहले ही सिविल कोर्ट ने निशु समेत तीन आरोपियों को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

2 min read
Google source verification
Khattar

रेवाड़ी गैंगरेपः हरियाणा सीएम खट्टर ने पुलिस से कहा- आरोपियों कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें

चंडीगढ़। रेवाड़ी में सीबीएसई टॉपर छात्रा के साथ हुए गैंगरेप में मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने को कहा है। उल्लेखनीय है कि सीएम के बयान से थोड़ी देर पहले ही सिविल कोर्ट ने निशु समेत तीन आरोपियों को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

12 सितंबर को हुई थी घटना

पुलिस को अभी भी इस मामले में दो आरोपियों की तलाश है, जबकि एक डॉक्टर समेत दो मददगार लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन दो आरोपियों की तलाश है उनमें से एक सेना का जवान पंकज और दूसरा मनीष है। दुष्कर्म कांड में मदद करने वालों एक कोठरे का मालिक है, उसी के यहां वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने कहा कि दीनदयाल ने आरोपियों को कमरे की चाबी दी थी, जहां उन्होंने 12 सितंबर को यह अपराध किया। इतना ही नहीं दीनदयाल ने इस बात कि जानकारी किसी को नहीं दी थी।

रेप करके बस स्टैंड पर फेंक गए

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को 19 साल की छात्रा के साथ यह घटना उस समय घटी जब वह कोचिंग के लिए घर से निकली थी। कोचिंग के लिए जैसे ही छात्रा महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंची, तो वहां पहले से ही मौजूद गांव के तीन युवकों ने उसे खींचकर अपनी कार में बिठा लिया। इसके बाद वो छात्रा को करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित एक मकान में ले गए। जहां कई घंटों तक छात्रा के साथ दरिंदगी की। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने फिर से पीड़िता को उठाकर कार में डाला और उसी बस स्टैंड पर फेंक कर फरार हो गए।

रेवाड़ी गैंगरेपः सिविल कोर्ट ने निशु समेत तीन आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा