27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव से पहले भाजपा के लिए खुशखबरी, यह मशहूर हस्ती कल होंगी भाजपा में शामिल

यह मशहूर हस्ती रविवार को भाजपा में शामिल हो जाएंगी।

2 min read
Google source verification
bjp

चुनाव से पहले भाजपा के लिए खुशखबरी, यह मशहूर हस्ती कल होंगी भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव का समय भी नजदीक आ गया है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपना कुनबा मजबूत करने में जुटी हैं। इसी बीच भाजपा को एक और बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। मिसेज एशिया का खिताब जीत चुकी रिंकू भकट ने रविवार को भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया है।

रविवार को भाजपा में शामिल होंगी रिंकू भकट

झारखंड की रहनेवाली रिंकू भकट ने शनिवार को कहा कि वे रविवार यानी कल भाजपा में शामिल हो जाएंगी। रविवार सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ की मौजूदगी में रिंकू भकट अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी। रिंकू भकट के भाजपा में शामिल होने से झारखंड में पार्टी की स्थित और मजबूत हो जाएगी, क्योंकि वो वहां की काफी चर्चित चेहरा हैं। गौरतलब है कि मूलरूप से रांची की रहनेवाली रिंकू झारखंड स्टेट बार काउंसिल की सदस्य भी है। उन्होंने कहा कि अपनी महिला सशक्तिकरण की दिशा में अपनी सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि मेरी मां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बेहद करीब थीं और उन्होंने ही मुझे संघ की विचारधारा समझाई थी। मैं भाजपा की नीतियों, आदर्शों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से बेहद प्रभावित हूं।

यहां आपको बता दें कि रिंकू 2017 में हुई सौंदर्य प्रतियोगिताओं मिसेज इंडिया क्लासिक और मिसेज एशिया क्लासिक का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। 2017 में ही वे 25 सदस्यों वाली झारखंड स्टेट बार काउंसिल की पहली महिला सदस्य भी बनीं। रिंकू ने कहा कि मैं अपनी कानूनी जानकारी का इस्तेमाल महिलाओं को सशक्त बनाने में करूंगी। इसके अलावा मैं बच्चों की तस्करी के खिलाफ भी काम करूंगी।