19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में कोरोना के डबल म्यूटेंट और नए वेरिएंट के क्या हैं खतरे

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी तेजी से बढ़ रही है। अभी लोग इस वायरस की जंग लड़ ही रहे थे कि देश पर कोरोना के डबल म्यूटेंट वेरिएंट के होने की बात सामने आई है। जानिए क्या है कोरोना का डबल म्यूटेंट वेरिएंट और क्यों है इतना खतरनाक।

3 min read
Google source verification
corona

corona

नई दिल्ली। देश अभी कोरोना महामारी की जंग लड़ ही रहा है कि कुछ ऐसे तथ्य सामने आए है जो देश के लिए खतरा बन सकते हैं। भारत में कोरोना के डबल म्यूटेंट और नए वेरिएंट के पाए जाने की खबर सामने आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते दिन बताया था कि भारत में कोरोना के नए वेरिएंट कुछ राज्यों में देखने को मिले हैं जो तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के ये नए वेरिएंट देश में कहां मिले हैं और ये कितने खतरनाक हैं, जानिए इसके बारे में...

यह भी पढ़ें:- कोरोना ने रंग में भंग, इन राज्यों में सार्वजनिक होली मनाने पर पाबंदी

दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले रहा कोरोना वायरस फिर से सभी के लिए चिंता का विषय बन गया है। महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में इसके मामले काफी तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। करीब पांच महीनों के बाद भारत में 50 हजार से अधिक मामले एक ही दिन में दर्ज किए गए हैं। जबकि ऐसा ही संकट 2020 में भी देखने को मिला था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में बताया है कि देश की 10 अलग-अलग लैब में करीब 10 हजार पॉजिटिव सैंपल की जांच की गई। इनमें पाया गया कि से 771 मामले नए वेरिएंट वाले हैं। भारत में पहली बार डबल म्यूटेंट वाले नए वेरिएंट के होने की खबर मिली है। इसका मतलब ये है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना वायरस के अलग-अलग रूप पाए गए हैं जो एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

जानकारी के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के तीन नए रूप मिले हैं, जो कि इस प्रकार है- यूके वेरिएंट, साउथ अफ्रीका वेरिएंट और ब्राजीलियन वेरिएंट। हालांकि, ये बात अभी साफ नही हो पाई है कि देश में अचानक से आ रहे कोरोना के केस के पीछे की मुख्य वजह क्या यही वेरिएंट हैं। लेकिन देश की लैब इस बिंदु पर लगातार रिसर्च कर रही है।

यह भी पढ़ें:- कोरोना के इलाज में फाइजर की बड़ी पहल, खाने वाली दवा का परीक्षण शुरू

नए वेरिएंट के कितने केस देश में?

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के मिलने की खबर ने एक बार फिर से सरकार की चिंता बढ़ा दी है। अलग-अलग लैब में करीब 10 हजार पॉजिटिव सैंपल की जांच की गई, जिनमें नए वेरिएंट वाले मामले देखने को मिले हैं। इनमें से सबसे अधिक यूके वेरिएंट के केस हैं, जिनकी संख्या 736 है। जबकि साउथ अफ्रीकन वेरिएंट के 34 और ब्राजीलियन वेरिएंट का 1 केस सामने आया है।

नए वेरिएंट का इन राज्यों में गहराया संकट

पूरे देश में कोरोना महामारी से लोग परेशान ही थे अब इस नए वेरिएंट के पाए जाने की खबर ने और अधिक चिंता बढ़ा दी है। जिन राज्यों में ये मामले मिले हैं, उनमें पंजाब पहले स्थान पर है क्योंकि यहां कोरोना के यूके वेरिएंट के सबसे अधिक मामले दर्ज हुए हैं, यहां कुल 336 केस मिले हैं। जबकि तेलंगाना, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात में भी यूके वेरिएंट के केस दर्ज किए गए हैं। इनके अलावा तेलंगाना, महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में साउथ अफ्रीकी वेरिएंट के भी केस मिले हैं। जो एक ब्राजीलियन वेरिएंट का केस मिला है, वो महाराष्ट्र में पाया गया है।

कितने खतरनाक हैं कोरोना के ये वेरिएंट?

भारत में इन दिनों तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के जो मामले सामने आए थे, वो SARS-CoV-2 वेरिएंट के थे। लेकिन जो दो नए म्यूटेंट वेरिएंट मिले हैं उनका नाम E484Q and L452R है और ये यूके से हैं। जानकारी के मुताबिक, इस तरह के अलग-अलग तरह के पाए गए नए म्यूटेंट वेरिएंट तेजी से संक्रमण को फैलाने का काम करते हैं और इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाते हैं। इस वजह से यह वेरिएंट पुराने कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक हैं और सरकार भी इस मामले पर काबू में पाने के लिए फिर से टेस्ट-ट्रैक और ट्रीट की नीति अपनाने जा रही है।