15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBI बनाम CBI: विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 29 नवंबर तक टाली, आलोक वर्मा का जवाब लीक होने से अदालत नाराज

सोमवार को आलोक कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित सीवीसी की जांच रिपोर्ट पर अपना जवाब दाखिल कर दिया

2 min read
Google source verification
Sabarimala Temple

Supreme Court

नई दिल्ली। देश की प्रमुख जांच एंजेसी केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में अंदरूनी घमासान जारी है। इस बीच देश की सबसे बड़ी अदालत में मंगलवार को सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा की याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही अदालत ने नई तारीख दे दी। अब 29 नवंबर को अगली सुनवाई होने है। अदालत ने सुनवाई टालने का कारण नहीं बताया हालांकि मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सीजेआई को रिपोर्ट लीक होने का अंदेशा है। कोर्ट आलोक वर्मा का जवाब लीक होने से नाराज नजर आई।

बता दें कि शीर्ष अदालत उनकी उस अपील पर सुनवाई होने रही थी, जिसमें उन्होंने खुद को छुट्टी पर भेजे जाने का विरोध किया है। गौरतलब है कि सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना और आलोक वर्मा के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद दोनों शीर्ष अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया था।

सोमवार को किया जवाब दाखिल
सोमवार को आलोक कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित सीवीसी की जांच रिपोर्ट पर अपना जवाब दाखिल कर दिया । बता दें कि सोमवार को ही आलोक कुमार ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से और समय मांगा था। जिसके बाद उनके अनुरोध को मानते हुए न्यायालय ने उन्हें दोपहर चार बजे तक का वक्त दिया। अदालत ने कहा था कि वह मंगलवार को होने वाली सुनवाई को आगे की तारीख के लिए नहीं टालेंगे। न्यायालय ने वर्मा से कहा था कि वह जल्द से जल्द अपना जवाब दाखिल करें ताकि वह उनके जवाब को पढ़ सकें। उल्लेखनीय है कि इस मामले पर 16 नवंबर को सुनवाई हुई थी। तब सीवीसी ने उनके मामले की जांच रिपोर्ट को एक सीलबंद लिफाफे में अदालत को सौंपा था। इस रिपोर्ट की एक कॉपी कोर्ट ने आलोक वर्मा को भी दी थी जिससे वह इसपर अपना पक्ष रख सकें। इसके अलावा सीवीसी की रिपोर्ट अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल और सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता को भी सौंपी गई।

राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच करने वाले CBI अधिकारी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, तबादले के खिलाफ याचिका दाखिल

मनीष सिन्हा आज रहेंगे पेश
सीबीआई के डीआईजी मनीष कुमार सिन्हा ने अपने ट्रांसफर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सीबीआई अधिकारी राकेश अस्थाना केस की जांच कर रही टीम के हेड और आईपीएस अफसर मनीष कुमार सिन्हा नागपुर में हुए अपने तबादले के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंचे हैं। सिन्हा ने अपनी अर्जी पर कल आलोक वर्मा की याचिका के साथ ही सुनवाई करने की अपील की। लेकिन कोर्ट ने उनकी जल्द सुनवाई की मांग को ठुकरा दिया। हालांकि उन्हें आज कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था।