22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेह-मनाली हाईवे पर रोहतांग दर्रे के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो परिवारों के 11 लोगों की मौत

रहनी नाले में गिरी इस स्कॉर्पियो में मरने वालों में तीन पुरुष, पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। सभी मृतक पांगी निवासी दो परिवारों के सदस्य बताए जा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
manali news

लेह-मनाली राजमार्ग पर रोहतांग दर्रे के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 11 लोगों की मौके पर मौत

मनाली। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में रोहतांग दर्रे के पास एक वाहन फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे वाहन में सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मरने वालों में पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना मनाली से 47 किलोमीटर दूर मनाली-लेह राजमार्ग पर रहनी नाले के पास हुई। दुर्घटना के वक्त सभी मनाली से पंगी की ओर जा रहे थे। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। गहरे नाले से शवों को सड़क तक पहुंचाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

दुर्घटना के एक दिन बाद पुलिस को मिली जानकारी

पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री से मिली जानकारी के मुताबिक, 'प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि बारिश की वजह से खराब दृश्यता के कारण यह दुर्घटना हुई।' उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना बुधवार रात को हुई लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी गुरुवार सुबह मिली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रशासन को मृतकों को खाई से बाहर निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के घटनास्थल तक पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने बचाव अभियान चलाया था।

नाले में बिखरे पड़े थे सभी शव

रहनी नाले में गिरी इस स्कॉर्पियो में मरने वालों में तीन पुरुष, पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। सभी मृतक पांगी निवासी दो परिवारों के सदस्य बताए जा रहे हैं। इनमें कुल्लू में तैनात विजिलेंस अधिकारी की पत्नी और बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। फिलहाल हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा बेहद खतरनाक था जिसके चलते कार के परखच्चे उड़ गए। शव नाले में क्षत-विक्षत हालत में बिखरे पड़े मिले।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग