
पश्चिम बंगाल के इन इलाकों में फिर से 7 दिनों का लॉकडाउन
कोलकाता.
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गुरुवार शाम 5 बजे से अगले एक सप्ताह तक नए सिरे से लॉकडाउन जारी करने का निर्देश जारी किया है। कोलकाता नगर निगम, हावड़ा, उत्तर व दक्षिण 24 परगना के विभिन्न इलाकों में कड़ाई से लॉकडाउन का पालन करने पर जोर दिया गया है। यही नहीं चेहरे पर मास्क लगाए बिना घर से निकलने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का सख्त निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए गए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सचिवालय नवान्न में स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों और कोलकाता, हावड़ा, उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद आधिकारिक तौर पर घोषणा की।
जिलों के कन्टेंमेन्ट जोन वाले इलाकों पर एक नजरः
कोलकाता-
महामारी संक्रमण के लिहाज से कोलकाता नगर निगम क्षेत्र के कुल 25 इलाकों में गुरुवार शाम से नए सिरे से लॉकडाउन का पालन किया जाएगा। इनमें वार्ड-31 के मोतीलाल बसाक लेन और कांकुड़गाछी, सीआईटी स्कीम-7एम, वार्ड-74 के न्यूअलीपुर स्थित सत्यम टॉवर, जजेज कोर्ट रोड, वार्ड-70 के शरत बोस रोड और चक्रबेड़िया रोड, वार्ड-13 के आरिफ रोड व चंद्र दास लेन(समस्त),जवाहर लाल दत्त लेन, उल्टाडांगा मेन रोड (करबागान), वार्ड-109 के 138, पूर्वलोक व सम्मिलनी पार्क, वार्ड- 90 के 55ए, डॉ. शरत बनर्जी रोड, वार्ड-27 के हरिपाल लेन, वार्ड-74 के 1, वेलवेड्रा रोड (न्यूअलीपुर), वार्ड-96 के 2, विजयगढ़,वार्ड-67 के 76से 157, डॉ. जी.एस. बोस रोड व 85 से 158 सिन्हो लेन, वार्ड- 38 के 138, राजा राममोहन सरणी (46/57,57,104,96ए, 106/2ए), वार्ड- 33 के 34एल व 64, सुरेन सरकार रोड, तरुण कृष्ण नस्कर लेन क्रॉसिंग (चावल पट्टी रोड), वार्ड- 123 के वैद्यपाड़ा हाईस्कूल से 46/1, भुवन मोहन राय रोड, वार्ड- 124 के 51 प्रगति पल्ली से 245सी, महात्मा गांधी रोड, वार्ड- 25 के 32, 67बी,5/7, बलराम दे स्ट्रीट, वार्ड- 60 के लिंटन स्ट्रीट ब्लड बैंक (सुन्दरी मोहन एवेन्यू) से विद्यापीठ स्कूल।
हावड़ा-
हावड़ा नगर निगम इलाके सहित जिले के उलूबेड़िया, जगतबल्लभपुर, उदयनारायणपुर, बाली इलाके को कन्टेंमेन्ट जोन के तहत शामिल किया गया है। इनमें मालीपांचघड़ा थाना इलाके के रसिक कृष्ण बनर्जी लेन व कृष्णतरण नस्कर लेन, गोलाबाड़ी थाना इलाके के त्रिपुरा राय लेन व उपेन्द्र नाथ मित्र लेन, हावड़ा नगर निगम के वार्ड-29 के पी.के बनर्जी रोड, हाट लेन, राउंड टैंक लेन, एम.जी. रोड, तेलकल घाट रोड, आ.बी.सी. रोड, चिंतामणि दे रोड, सांतरागाछी थाना क्षेत्र के पूर्णचंद्र मुखर्जी रोड, जगाछा थाना के धारसा, पंचानन तल्ला और चरकडांगा, जीआईपी कॉलोनी, बेलूर थाना के पालघाट लेन और राजन सेठ लेन, लिलुआ के सत्यसाधन धर लेन, उलूबेड़िया नगरपालिका के कुशबेड़िया मंडलपाड़ा, निश्चिंदा के चांदमारी के निकट निस्को हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, इसके अलावा पांचला, श्यामपुर, आमता, बागनान, संकराइल, उदयनारायणपुर, डोमजूर, जगतबल्लभपुर इलाके शामिल हैं।
उत्तर 24 परगना-
बैरकपुर महकमा के अंतर्गत टीटागढ़ वार्ड-1 के गांगुली प्रेस (केल्विन लाइन), वार्ड-4 के बांसबागान, एस.एस.पथ,वार्ड 10 के ग्लासकल, ए.एन. देव पथ, वार्ड-12 के करुणामयी रोड, के.एन.मुखर्जी रोड, तालपुकुर रोेड और मोहनपुर के बड़ा कंटालिया, भांटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड-16 के बीएल नंबर-2, खड़दह थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार, खड़दह नतूनबाजार, स्टेशन बाजार, सोदपुर स्टेशन बाजार, सुखचर बाजार, मोल्लारहाट बाजार, दमदम थाना क्षेत्र के रवीन्द्रनगर (पश्चिम), नागेरबाजार से जेशोर रोड होते हुए भगवती पार्क बाजार, काजीपाड़ा बाजार, बड़ाबाजार, मिनी बाजार, मोतीझील से दमदम स्टेशन बाजार, गोराबाजार, मोतीलाल बाजार, कुमीरोरा बाजार, बरानगर थाना क्षेत्र के एम.एन.के. रोड, जी.एल.टी. रोड, बी.के. मैत्रा रोड, देशबंधु रोड, सूर्यसेन रोड, ए.के.मुखर्जी रोड, रवीन्द्रनगर (डनलप) के अलावा बेलघरिया, रहड़ा, पातुलिया, घोला, विधानगर नॉर्थ व साउथ लेकटाउन के वार्ड-29 के बांगुड़ एवेन्यू, ब्लॉक-ए, सुपरमार्केट गली, वार्ड -35 के 5, नेहरू कॉलोनी, दक्षिणदाड़ी, शास्त्रीजी कॉलोनी, बागुईहाटी के समरपल्ली और केष्टोपुर, राजारहाट के विष्णुपुर-1 व 2 ग्राम पंचायत, चांदपुर, अशोकनगर, दत्तपुुकुर, मध्यमग्राम, आमडांगा, हाबरा, बारासात के कुछ इलाके शामिल है।
Published on:
8 Jul 2020, 8:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.