21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवसेना नेता ने यूपी में फिल्म सिटी पर दिया बयान, कहा- बॉलीवुड वाले वहां क्या डकैत बनने जाएंगे?

Highlights महाराष्ट्र में मंत्री गुलाब पाटिल ने कहा मुंबई से फिल्म उद्योग को यूपी में शिफ्ट करने का प्रयास है। कहा- मुंबई देश की वाणिज्यिक राजधानी है और फिल्म उद्योग यहीं रहेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
gulab patil

गुलाब पाटिल।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के प्रस्ताव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में बुधवार को कुछ फिल्मी हस्तियों के साथ बैठक की। इसके बाद शिवसेना और भाजपा के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है। शिवसेना नेताओं की ओर से बयान दिया जा रहा है ये मुंबई से फिल्म उद्योग को यूपी में शिफ्ट करने का प्रयास है।

फिल्म उद्योग यहीं रहेगा

इसी क्रम में अब शिवसेना विधायक और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गुलाब पाटिल का बयान सामने आया है। पाटिल के अनुसार बॉलीवुड से कोई यूपी भला क्यों जाएगा, वहां जाकर क्या उन्हें डाकू बनना है। गुलाब पाटिल का कहना है कि बॉलीवुड भला उत्तर प्रदेश क्यों जाएगा। क्या बॉलीवुड के लोग डकैत बनने यूपी जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि मुंबई देश की वाणिज्यिक राजधानी है और फिल्म उद्योग यहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी बॉलीवुड को मुंबई से दूर नहीं ले जा सकता है।