27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमृतसर रेल हादसा: बिछ रही थी लोगों की लाशें, लेकिन उसी बीच कुछ लोग कर रहे थे ऐसी घिनौनी हरकत

अमृतसर रेल हादसे के दौरान कुछ लोगों ने ऐसी घिनौनी हरकत की है, जिसके बारे में सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 24 Oct 2018, 12:58 PM IST

amritsar rail accident

अमृतसर रेल हादसा: बिछ रही थी लोगों की लाशें, लेकिन उसी बीच कुछ लोग कर रहे थे ऐसी घिनौनी हरकत

नई दिल्ली। अमृतसर रेल हादसे ने देश को झकझोर दिया है। इस भीषण हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी। वहीं, सैकड़ों लोग अब भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस केस में अब तक कई अहम खुलासे हो चुके हैं। इसी बीच इस हादसे को लेकर एक और खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद जोड़ा फाटक के पास लोगों की लाशें बिछ रही थी। लेकिन, कुछ लोग ऐसी घिनौनी हरकत कर रहे थे जिसके बारे में सुनकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

लोगों के सामान हुए गायब

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर बिछी लाशों और तड़प रहे जख्मियों को अस्पताल पहुंचाने की बजाय कुछ लोगों ने इनके सामान पर हाथ साफ कर दिए। लोगों के गले से चेन उतार ली गई, तो किसी का मोबाइल उठा लिया गया। इतना ही नहीं चोराें ने अस्‍पतालों में भर्ती मरीजों को भी नहीं छोड़ा। बॉडी पांडे को सिविल अस्पताल लाया गया था। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। दशमेश नगर की गली नंबर 14 में रहने वाले बॉबी के पास मोबाइल फोन था, जो हादसे के बाद गायब हो गया। अब स्विच ऑफ आ रहा है। उसके पिता उदय पांडेय ने कहा कि मोबाइल या सामान जो ले गया, वो रख ले। हमें कुछ नहीं चाहिए। हमारे बुढ़ापे का सहारा चला गया। यह जख्म ताउम्र भरेगा नहीं। हादसे में मारे गए शरीफपुरा नामक शख्स का भी मोबाइल फोन और चेन गायब है। वहीं, हादसे में जख्मी हुए फूल चंद को भी चोरों ने नहीं बख्शा। अस्पताल में उपचाराधीन फूल चंद कुमार का मोबाइल फोन चोर ने उड़ा लिया। इसके अलाव कई और मरने वालों के सामने गायब बताए जा रहे हैं। ऐसे में आप सोच सकते हैं कि इंसानियत किस हद तक गिर गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में ज्यादातर बिहार और यूपी के लोग शामिल हैं। फिलहाल, इस केस की छानबीन की जा रही है। वहीं, मंगलवार को ड्राइवर, गार्ड और गेटमैन को छुट्टी पर भेज दिया गया है।