8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

सिक्किम में हिमस्खलन से सेना के दो जवान शहीद

18 सदस्यीय बर्फ हटाने वाली टीम का हिस्सा थे दोनों। सिक्किम में लुग्नक ला पर्वतीय क्षेत्र में हुई घटना। शहीदों में लेफ्टिनेंट कर्नल और जवान शामिल।  

less than 1 minute read
Google source verification
सियाचिन: हिमस्खलन में शहीद हुए 2 जवान, पहले भी हुई हैं ऐसी जानलेवा घटनाएं

सियाचिन: हिमस्खलन में शहीद हुए 2 जवान, पहले भी हुई हैं ऐसी जानलेवा घटनाएं

गंगटोक। सिक्किम के उत्तरी इलाके में गुरुवार को हिमस्खलन हो गया। इस हिमस्खलन ने भारतीय सेना के दो जवानों को शिकार बना लिया और दोनों शहीद हो गए। शहीद अधिकारी और जवान बर्फ हटाने वाली टीम का हिस्सा थे।

जानकारी के मुताबिक उत्तरी सिक्किम में लुग्नक ला इलाका पर्वतीय क्षेत्र है। इस इलाके में गुरुवार को भारतीय सेना के 2 सैनिकों हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गए। भारतीय सेना के मुताबिक फिलहाल उनके बाकी सैनिक सुरक्षित हैं।

सेना के मुताबिक हिमस्खलन के बाद राहत एवं बचाव दल की भरसक कोशिशों के बावजूद भी लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट टीए और जवान सपेर सपला शनमुख राव को नहीं बचाया जा सका। हालांकि सेना के इस दल के बाकी सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

आधिकारिक सूत्रों की मानें तो दोनों जवान हिमस्खलन की चपेट में आने वाले 18 सदस्यीय समूह का हिस्सा थे। सूत्रों ने बताया कि घटना में एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई।

इस संबंध में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि यह टीम बर्फ हटाने वाली पार्टी का हिस्सा थी। गुरुवार को यह टीम उत्तरी सिक्किम में अचानक से आए हिमस्खलन की चपेट में आ गई। गौरतलब है कि बीते 11 अप्रैल को भी सिक्किम के बर्फीले ऊंचाई वाले इलाके में एक डोजर चला रहे लांस नायक संजीवा रेड्डी हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे।