
cold in delhi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह ठंडी और धुंधभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में आसमान साफ रहेगा और कुहासा रहेगा। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवानुर्मान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, लगातार ठंड की स्थिति और नम हवाओं के चलते दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 333 दर्ज किया गया।
आद्र्रता का स्तर 97 फीसदी दर्ज
प्रमुख प्रदूषक पीएम10 और पीएम 2.5 'खराब' और 'बहुत खराब' के रूप में दर्ज किए गए। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 97 फीसदी दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं एक दिन पहले गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 6 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कश्मीर में शुक्रवार को बर्फबारी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में रविवार तक मौसम की स्थिति समान रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज मैदानी इलाकों में हल्की और ऊंचे स्थानों पर सामान्य बर्फबारी हुई। अगले 72 घंटों तक मौसम की स्थिति खराब रहेगी और इससे हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।
गुलमर्ग में शून्य से 7.5 डिग्री नीचे दर्ज
श्रीनगर और अन्य जगहों पर शुक्रवार सुबह बहुत कम लोग अपने घरों से बाहर निकले। घर की छतें, सड़कें और खुले मैदान बर्फ की चादर से पूरी तरह ढक गए। श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 3.0 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 7.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। लेह शहर में तापमान शून्य से 9.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि द्रास राज्य में सबसे कम तापमान रहा, जो शून्य से 15.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जम्मू का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस, कटरा का 7.8 डिग्री, बटोटे का 1.5 डिग्री, बनिहाल का 2.1 डिग्री और भद्रवाह का 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Published on:
11 Jan 2019 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
