2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीलंका ब्लास्ट: सिलसिलेवार धमाकों में अभी तक 6 भारतीयों की मौत, मृतकों में 5 JDS कार्यकर्ता

ब्लास्ट में 35 विदेशी नागरिकों की भी गई जान कोलंबो में हाई अलर्ट घोषित निशाने पर था भारतीय दूतावास

2 min read
Google source verification
srilanka blast

श्रीलंका ब्लास्ट: सिलसिलेवार धमाकों में अभी तक 4 भारतीय नागरिकों की भी मौत

कोलंबो। श्रीलंका के तीन शहर रविवार को एक के बाद एक हुए आठ धमाकों से दहल उठे। कोलंबो, नेगेम्बो और बट्टिकोलोवा में ईस्टर के मौके पर चर्च और होटल को निशाना बनाकर किए गए हमलों में अभी तक 290 लोगों की मौत हो गई हैं। जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हैं। जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसमें 6 भारतीय नागरिक समेत 39 विदेशी नागरिक भी शामिल है। हालांकि कोलंबो में अब भी कई विस्फोटक सामान बरामद हो रहे हैं। कोलंबो पुलिस की मौजूदगी में सोमवार की सुबह बम निरोधक दस्ते ने एक पाइप बम को निष्क्रिय किया है। फिलहाल कोलंबो में कर्फ्यू लगा है। साथ ही हाई अलर्ट पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें:श्रीलंका में आतंकी घटनाओं से भारत में चिंता, आतंकी संगठन तौहीद जमात ने बढ़ाई परेशानी

हीं श्रीलंका धमाकों में भारतीय नागरिकों की मौत के बाद चिंता और बढ़ गई है। इसी बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि भारतीय नागरिकों में मरने वालों में पांच जेडीएस कार्यकर्ता भी है। इसकी पुष्टि सुषमा स्वराज ने की है। कुमारस्वामी ने कहा कि JDS के 7 कार्यकर्ता कोलंबो घूमने गए थे। जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट में 5 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। मरने वालों में नारायण चंद्रा, केजी हनुमनतरैयप्पा, एम. रंगप्पा, केएम लक्ष्मीनारायण और लक्ष्मण गौड़ा रमेश शामिल हैं। जबकि, जो जेडीएस कार्यकर्ता अब भी लापत हैं।

सुषमा स्वराज ने भारतीयों के मारे जाने की दी सूचना

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारतीय लोगों के मारे जाने की सूचना दी है। विदेश मंत्री स्वराज ने रविवार की देर शाम ट्वीट कर बताया कि भारतीय उच्चायोग को कोलंबो में के नेशनल अस्पताल ने उन्हें 3 भारतीय नागरिकों की मौत की सूचना दी । जिसमें मरने वालों के नाम लक्ष्मी, नारायण चंद्रशेखर और रमेश हैं।

ये भी पढ़ें: Sri Lanka Blasts: क्या आंतरिक आक्रोश से जूझ रहा है देश?

केरल के मुख्यमंत्री ने भी एक मौत होने की दी जानकारी

वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनराई ने कहा कि इस बम धमाके में मरने वालों में एक केरल की महिला भी शामिल है। कासरगोड निवासी 58 वर्षीय पी एस रसिना की भी मौत हो गई। उनके शव को जल्द वापस लाने की तैयारी चल रही है । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रसिना कोलंबो के शांगरी-लॉ होटल में रुक थी। उसी दौरान इस होटल में विस्फोट हो गया। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने महिला रसिना की मौत पर दुख प्रकट किया और कहा कि हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ है, जिन्होंने इस हमले में अपनों को खो दिया।

निशाने पर था भारतीय दूतावास

कोलंबो पुलिस के मुताबिक 11 अप्रैल को धमकी भरा खत मिली था। जिसमें भारतीय दूतावास को भी निशाना बनाने की बात थी। आतंकी संगठन नेशनल तौहीत जमात की ओर से मिले खत में कोलंबो को दहलाने की चर्चा थी। खुफिया एजेंसी के मुताबिक चर्चों के साथ ही कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही थी। फिलहाल भारत भी श्रीलंका के घटनाक्रमों पर नजर बनाए हुए है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Story Loader