1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
ट्यूलिप गार्डन के आकर्षक नजारे ने मोहा सैलानियों मन, चला सेल्फी का दौर
Play video

ट्यूलिप गार्डन के आकर्षक नजारे ने मोहा सैलानियों मन, चला सेल्फी का दौर

श्रीनगर के इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन रविवार को आगंतुकों के लिए खोल दिया गया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 26 Mar 2018, 12:04 PM IST

नई दिल्ली। श्रीनगर के इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन रविवार को आगंतुकों के लिए खोल दिया गया है। एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे जबरवन पहाड़ों के दामन में बसा है। पुष्पकृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस साल गार्डन में 1.25 करोड़ ट्यूलिप के बीज बोए गए हैं। ट्यूलिप गार्डन में दर्शकों 48 किस्म के फूलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। पुष्पकृषि विभाग के राज्यमंत्री जावेद मुस्तफा मीर ने इस वर्ष कश्मीर में अधिक पर्यटकों के आगमन की संभावना व्यक्त की है। ट्यूलिप बहुत ही कम समय तक खिले रहने वाला फूल है, जो वसंत में खिलता है और मुश्किल से एक पखवाड़े तक रहता है।