19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

65 की उम्र में पूर्व सॉलिसिटर जनरल Harish Salve करने जा रहे दूसरी शादी, जानिए कौन है होने वाली पत्नी

भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील Harish Salve रचाएंगे दूसरी शादी 38 वर्ष के वैवाहिक जीवन के बाद पहली पत्नी मीनाक्षी को पिछले महीने ही दिया था तलाक 28 अक्टूबर को लंदन के चर्च में कैरोलिन ब्रॉडर्स के साथ करेंगे विवाह
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Oct 26, 2020

Senior Advocate Harish Salve

हरीश साल्वे 65 की उम्र में रचाएंगे दूसरी शादी

नई दिल्ली। पूर्व सॉलिसिटर जनरल और सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) के वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ( Harish Salve )65 वर्ष की उम्र में दूसरी शादी करने जा रहे हैं। साल्वे ने पिछले महीने ही अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया था। साल्वे 28 अक्टूबर को लंदन के एक चर्च में अपनी दोस्त कैरोलिन ब्रॉसर्ड के साथ शादी रचाने जा रहे हैं। खास बात यह है कि कैरोलिन ब्रॉडर्स की भी ये दूसरी शादी है।

साल्वे ने 38 वर्ष के वैवाहिक जीवन के बाद पहली पत्नी मीनाक्षी को तलाक दिया था। पहली पत्नी से साल्वे को दो बेटियां भी हैं। वहीं कैरोलिन को भी पहली शादी से संताने हैं। आपको बता दें कि 56 साल की कैरोलिन पेशे से कलाकार हैं और एक लड़की की मां हैं।

दिल्ली में लगातार बिगड़ रही है हवा की गुणवत्ता, कई इलाकों में 300 के पार पहुंचा AQI

हरीश साल्वे और कैरोलिन ब्रॉडर्स चर्च में शादी के बंधन मं बंधेंगे। साल्वे भी धर्म बदलकर ईसाई बन चुके हैं।

ऐसे बढ़ी नजदीकीयां
कैरोलिन की मुलाकात साल्वे से आर्ट एग्जिबिशन में मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और अब विवाद के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

नागपुर में ली प्रारंभिक शिक्षा
साल्वे महाराष्ट्र के नागपुर में ही पले-बढ़े हैं। यहीं से उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी ली। खास बात यह है कि चीफ जस्टिस अरविंद बोबडे और हरीश साल्वे ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है। साल्वे के पिता एनकेपी साल्वे चार्टर्ड अकाउंटेंट थे और कांग्रेस के सदस्य भी रह चुके हैं।