नई दिल्ली। शोपियां फायरिंग केस में सुप्रीम कोर्ट आज बड़ा फैसला सुना सकती है। बता दें कि शोपियां फायरिंग केस में आरोपी बताए गए मेजर आदित्य के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल कर्मवीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट आज अपना अहम फैसला सुना सकती है। आपको बता दें कि जम्मू- कश्मीर पुलिस ने मेजर आदित्य के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसके विरोध में मेजर आदित्य के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल कर्मवीर सिंह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की याचिका को खारिज करने की मांग की है।