
Independence Day Speech 2021
15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। तभी से इस दिन को सभी देशवासी उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं। विद्यार्थी इस विषय पर निबंध लिखने के लिए कुछ इस तरह से तैयारी कर सकते हैं।
विद्यार्थियों को निबंध सरल भाषा में और स्पष्ट शब्दों में लिखना चाहिए। इसी के साथ समय और शब्द सीमा का भी ध्यान रखना चाहिए। कोशिश यह करें कि निबंध में सभी महत्वपूर्ण बातें आ जाएं। उसमें कोई भी बात दोबारा या एक से अधिक बार नहीं लिखी जाए। एक बार निबंध लिखने के बाद उसे ठीक से पढ़ लेना चाहिए। ताकि उस में कुछ सुधार की गुंजाइश हो तो ठीक किया जा सके।
निबंध लिखते समय इन बातों का रखें ध्यान-
-निबंध जिस विषय पर लिखा जा रहा है। उससे संबंधित सभी बातों का समावेश हो जाना चाहिए।
-निबंध लिखने से पहले उस विषय से संबंधित सभी जानकारी एकत्रित कर ले। इसके लिए आप इंटरनेट और किताबों का सहारा भी ले सकते हैं। और अन्य लोगों से भी जानकारी ले सकते हैं।
-निबंध लिखने के लिए सबसे पहले पूर्व में लिखे गए निबंधों को भी एक बार पढ़ ले। जिससे आप अच्छा निबंध लिख सकेंगे।
-लिखने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार कर लें कि प्रारंभ में क्या लिखना है, मध्य में क्या लिखना है, और अंत में क्या लिखना है। फिर इसके बाद निबंध लिखना शुरू करें।
-निबंध की भाषा सरल और स्पष्ट होना चाहिए।निबंध लिखने में शुद्धता हो, गलतियां नहीं हो और रटा रटाया निबंध नहीं लिखकर अपने विचारों और जानकारी के आधार पर निबंध लिखें।
-निबंध में अनावश्यक बातें नहीं लिखें।
-निबंध का शीर्षक ओर उपशीर्षक को रेखांकित करें।
-हमें किसी प्रसिद्ध कवि या महापुरुष से जुड़ी कोई यादें हो तो उसे भी निबंध में लिखना चाहिए।
Published on:
14 Aug 2021 03:22 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
