नई दिल्ली। तमिलनाडु में जलीकट्टू खेल का आगाज हो गया। जानकारी के अनुसार जलीकट्टू खेल में इस बार 700 बैल और 730 सांड़ पकड़ने वाले प्रतिभाग कर रहे हैं। खेल के दौरान घायल होने वालों के लिए 21 ऐंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। खेल के दौरान एक के बाद एक 75 लोगों पर 60 सांड़ छोड़े जाएंगे।