25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Kashmir: बारामूला में Army जवानों की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, Soldier घायल

Jammu Kashmir में एक बार फिर Terrorist ने घात लगातार सेना के जवानों पर किया हमला Baramulla में सेना, CRPF और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर सोपोर के ह्यगाम इलाके में बोला हमला सेना के जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब, घायल जवान को अस्पताल में किया भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 12 Aug 2020, 9:00 PM IST

Terrorist Attack on Army Patrolling Party in Baramulla

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के बारामूला ( Baramulla ) में सेना ( Army ) की पेट्रोलिंग पार्टी ( Petroling party ) पर आतंकियों ( Terrorist Attack ) ने हमला कर दिया है। बारामूला जिले के सोपोर के ह्गाम इलाके में आतंकियों ने इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे सुरक्षा जवानों के काफिले पर हमला कर दिया है। इस हमले में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घायल जवान को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया गया है। आपको बात दें कि आतंकी लगातार घाटी में दहशत फैलाने की नापाक कोशिशें कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर एक होटल के समीप पहले कुछ राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुए हमले के बाद सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में खुद को फंसता देख आतंरी चकमा देखर फरार हो गए। इस घटना में सेना का एक जवान घायल हो गया, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर बड़ा कदम उठाने जा रही है केंद्र सरकार, जानें सुप्रीम कोर्ट में क्या दी जानकारी

एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों (Terrorist) ने घात लगाकर सेना, CRPF और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर सोपोर के ह्यगाम इलाके में हमला बोल दिया। हालांकि जवानों की जवाबी कार्रवाई के चलते वे भाग खड़े हुए। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को ही तड़के भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीज मुठभेड़ हो गई। इसमें सेना के जवानों ने आंतकी को मार गिराया। हालांकि इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी जख्मी हो गए। इनमें एक अस्पताल में इलाज के दौरान शहीद हो गया।

एक दिन में दो आतंकी घटनाओं के चलते जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। यही नहीं कई इलाकों में सेना की ओर से सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। दरअसल सेना के ऑपरेशन ऑल आउट के चलते आतंकी बौखलाए हुए हैं। यही वजह है कि सेना से लेकर नेताओं तक आतंकी लगातार उन्हें अपना निशाना बना रहे हैं।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक, बेटी शर्मिष्ठा ने किया भावुक पोस्ट

आतंकियों के इस दहशत की चलते हाल में जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के चार नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। यहीं नहीं अब आतंकी बीजेपी समेत अन्य नेताओं की हत्या भी कर चुके हैं।