2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां के नाम पर धब्बा है ये औरत, 3 साल के बेटे को इतना मारा कि सदमे में आया मासूम

मां ने अपने ही 3 साल के बेटे को लात,घूंसे और चप्पलों बहुत मारा

less than 1 minute read
Google source verification
social media,going viral,children,assault,video viral,step mother,faint,mother son serious,

नई दिल्ली। मां का दिल तो ऐसा होता है कि बच्चे को खरोच भी आ जाए, तो मां की आंखों में आसूं तक छलक आते हैं। बच्चे को अगर कुछ हो जाए तो मां परेशान हो जाती है। लेकिन क्या ऐसा हो सकता है कि कोई मां अपने बच्चे को इतना मारे कि उसका बच्चा सदमे में आ जाए। मां की कूक्रता के दिल दहलाने वाला एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक मां अपने 3 साल के बच्चे को इतना मार रही है कि देखने वाले को भी तरस आ जाए। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस मां ने कितनी बर्बरता से अपने बच्चे को लातों, घूंसों और चप्पलों से इतना पीटा है।

बता दें कि ये घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। जिसमें एक मां अपने बच्चे को जमीन पर गिराकर-गिराकर बेहरमी से पीट रही है। वो मां अपने बच्चे को मकान की छत पर मारना शुरू करती है। जिसके बाद वो उसे कई थप्पड़ मारती है। बच्चा वहां से गिर जाता है। उसके बाद बच्चे वो महिला बच्चे को चप्पल, घूंसों से लातों से मारने लगती है। अब मां कि इस हरकत का वीडियो सामने मकान में रह रहे शख्स ने बना लिया। जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर डाल दिया। जैसे ही उन्होंने सोशल मीडिया पर डाला ये वायरल हो गया। फिर एक शख्स ने इस वीडियो को बाल संरक्षण विभाग तक पहुंचा दिया। जिसके बाद बाल संरक्षण टीम ने मकान पर छापा मार दिया। जहां मां और बच्चा दोनों मिले।

Story Loader