
नई दिल्ली। दुनिया कहां से कहां पहुंचती जा रही है, एक हम हैं कि आज भी अपनी दकियानुसी सोच को लेकर बैठे हुए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारे देश में भी एक ऐसा हिस्सा है, जहां किसी भी इलाके में एक भी सिनेमाघर नहीं है। जी हां, ये जगह कोई और नहीं बल्कि हमारा कश्मीर ही है। लेकिन कश्मीरियों की सोच सभी से परे है। न जाने उनके दिमाग में कौन सा कीड़ा घुसा हुआ है, जो निकलने का नाम ही नहीं लेता। हाल ही में सऊदी अरब में सिनेमाघरों पर लगी रोक को हटा लिया गया है। हैरान कर देने वाली बात है कि वहां भी सिनेमाघरों पर करीब 10 साल से प्रतिबंध लगा हुआ था।
कश्मीर में भी सिनेमाघरों पर बैन लगे कई साल हो गए हैं। यहां के लोग एक तरफ तो फिल्मों का विरोध करते हैं और दूसरी ओर इंटरनेट और पाइरेटेड सीडी की मदद से फिल्में देखते हैं। इसके अलावा कोई फिल्म अगर टीवी पर आ रही हो तो आप देख सकते हैं। इसके अलावा फिल्म देखने का कोई और चारा नहीं है। अगर आप अपनी माशूका के साथ घूमने के लिए कश्मीर जाओ और सोचो कि कोई मूवी देखी जाए, भूलकर भी गलती मत कर देना ये सोचने की भी। क्योंकि प्यारे कश्मीर में प्यार को साथ में बैठाकर फिल्म नहीं देखा जा सकता है।
लेकिन 90 के दशक तक आते-आते आतंकवाद कश्मीर में तेज़ी से पैर फैलाने लगा। उस दौर में अल्लाह टाइगर्स नाम के आतंकी संगठन का बड़ा खौफ हुआ करता था। अल्लाह टाइगर्स ने कश्मीर के सभी सिनेमाघरों के लिए फतवा जारी कर दिया। उनका कहना था कि सिनेमाघर गैर-इस्लामिक है, इसलिए इन्हें तुरंत बंद करना पड़ेगा। ज़िंदगी भर की खून-पसीने की कमाई को सिनेमाघरों में लगाने वाले लोगों की रोजी-रोटी बंद हो गई। लेकिन वो नहीं हुआ जो ये लोग सोच रहे थे। दरअसल सिनेमाघरों के मालिकों को लगा था कि आतंकियों द्वारा सिनेमाघरों पर लगा बैन कुछ दिनों बाद हट जाएगा। लेकिन अफसोस भारत जैसे देश में कश्मीर के सिनेमाघर आज भी बंद पड़े हैं।
Published on:
14 Dec 2017 07:03 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
