दोनों सदनों में करीब 20 बिल पारित किए गए है। इसमें एक संविधान संशोधन विधेयक समेत कई अहम बिल शामिल हैं। वैसे सत्र के दौरान 22 बिल पेश किये गए जिसमें 21 लोकसभा में हुए। छह बिल अध्यादेश की जगह लाए गए। केवल 17 बैठकों के इस सत्र में ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने, एसी-एसटी उत्पीड़न कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने संबंधी बिल, भगोड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक, भ्रष्टाचार संशोधन विधेयक से लेकर राष्ट्रीय खेल-कूद विश्वविद्यालय बनाने संबंधी दूरगामी महत्व के विधेयक पारित किये गए।