
नई दिल्ली। बिहार में पिछले कुछ समय से तेजी से मौसम का मिजाज बदल रहा है। भारी बारिश के बाद बिहार का मौसम लगातार सुहावना हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ है और सुबह से ही धूप निकली है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्यभर में मौसम शुष्क रहने के आसार जताए हैं। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री, गया का 21.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। इस बीच, हालांकि कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने उम्मीद है। पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 33.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Published on:
18 Oct 2019 10:39 am

बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
