27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलर्ट: उत्तर भारत में अपने पूरे शबाब पर मानसून, इन राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघा

आज कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। सोमवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई है।

2 min read
Google source verification
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

नई दिल्ली। उत्तर भारत में मानसून अपने पूरे शबाब पर है। मंगलवार को भी दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और हरियाणा समेत उत्तर भारत में बारिश की संभावना है। मध्यप्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों, मुंबई, केरल, गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में भी हल्की बौछारों होने की उम्मीद है। अब मानसून उत्तर भारत की तरफ पूरी तरह रूख कर चुका है। सुबह से ही दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम खुशनुमा हो गया है। काले बादल छाए हैं। उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में भी सुबह से ही बादल बरसने को तैयार हैं। ठंडी हवाएं चल रही है। पिछले 24 घंटों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक मौसम का यही रुख बरकरार रहने की उम्मीद है। बता दें कि उत्तर भारत के कई इलाकों में सोमवार को बारिश हुई थी।

सवाई माधोपुर में हुई सबसे अधिक बारिश

मौसम विभाग की जानकारी देने वाली स्काइमेट के अनुसार उत्तर-पश्चिम झारखंड और आसपास के क्षेत्र में वायु-दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इस प्रणाली की पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में जाने की उम्मीद है और धीरे-धीरे यह गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा। मानसून की अक्षीय रेखा उत्तर-पश्चिम राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, उत्तर मध्य प्रदेश, और फिर बंगाल की पूवीर् केंद्रीय खाड़ी के माध्यम से गुजर रही है। दक्षिण हरियाणा में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। स्काइमेट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मेघालय, पूर्वी असम और केरल में मानसून सक्रिय रहा। सबसे ज्यादा बारिश राजस्थान के सवाई माधोपुर हुई जहां 99 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद पचमढ़ी में 92 मिमी, कोच्चि में 75 मिमी और सुंदरनगर में 74 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी। देश भर के बारिश के आंकड़े में रविवार को 2% की कमी देखी गई। मध्य भारत में 18% और दक्षिण भारत में 13% बारिश अधिक है। इस बीच, उत्तर-पश्चिम-पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के बारिश में 7% और 32% की कमी दर्ज की गई।