6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज प्रताप के कारण घर में सन्नाटा, लेकिन तेजस्वी की जिंदगी में कल है बड़ा दिन, परिवार में लौटेगी खुशियों की बहार

तेजस्वी के लिए कल काफी बड़ा दिन है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 8 Nov 2018, 3:22 PM IST

Tejpratap-Tejaswi

तेज प्रताप के कारण घर में सन्नाटा, लेकिन तेजस्वी की जिंदगी में कल है बड़ा दिन, परिवार में लौटेगी खुशियों की बहार

नई दिल्ली। लालू प्रसाद का पूरा परिवार पिछले कुछ दिनों से गमगीन है। बड़े बेटे तेज प्रताप के कारण परिवार में मातम पसरा हुआ है। क्योंकि, तेज प्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने का फैसला लिया है। पूरा परिवार तेज प्रताप को मनाने में लगा है, लेकिन वह फैसले पर अडिग है। इधर, लालू परिवार में शुक्रवार यानी कल का दिन खुशियों भरा है। दरअसल, तेजस्वी यादव का कल यानी 9 नवंबर को जन्मदिन है। हालांकि, सबके मन में एक सवाल जरूर है कि अपने छोटे भाई के जन्मदिन पर तेज प्रताप लौटेंग या नहीं।

पिछली बार तेज प्रताप ने तेजस्वी के लिए की थी पूजा-अर्चना

गौरतलब है कि पिछले साल तेज प्रताप ने तेजस्वी के लिए काफी पूजा-अर्चना की थी। तेज प्रताप ने पिछले साल सिद्ध शक्तिपीठ छोटी पटन देवी पहुंचने के बाद सबसे पहले अपने भाई तेजस्वी के 28वें जन्मदिन के मौके पर 28 दीपों की महाआरती की थी। उसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर के अंदर ही गौ सेवा की और वृंदावन से लाए तुलसी के पौधे को मंदिर को भेंट किया था। इसके साथ ही तेज प्रताप यादव ने कहा था कि उन्होंने सिद्ध शक्तिपीठ पटन देवी मंदिर में तेजस्वी के सुख शांति और समृद्धि की मनोकामना की है। वहीं, छोटी पटन देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद तेजप्रताप ने कहा था कि मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द तेजस्वी के ऊपर आई मुश्किलों का दौर खत्म होगा और मां पटन देवी तेजस्वी के सभी मुश्किलें हर लेंगी। छोटी पटन देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने से पहले रात 12 बजे तेज प्रताप ने तेजस्वी के साथ मिलकर बर्थडे केक भी काटा था।


लेकिन, इस बार तेज प्रताप घर से बाहर हैं। अपने भाई तेजस्वी का भी फोन नहीं उठा रहे। इतना ही नहीं पूरा परिवार उनका घर पर इंताजर कर रहा है। लेकिन, वो वापस नहीं आ रहे हैं। अब देखना यह है कि तेजस्वी के जन्मदिन पर तेज प्रताप लौटते हैं या नहीं। साथ ही तेजस्वी का जन्मदिन मनता या नहीं।