नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में लगी आग ने जंगल के कुछ हिस्सों को जला दिया है। आग की वजह से शहर के ऊपर धुंए का गुबार इकट्ठा हो गया है। धुएं के कारण पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से कस्बे में धुआं बहुत बुरी तरह से फैल गया है। जिला प्रशासन ने वन अधिकारियों को आग के कारणों का पता लगाने के निर्देश जारी किए हैं।