
jnu Teacher sitting with Kanhaiya kumar
नई दिल्ली। देशद्रोह के आरोप में जेल से रिहा हुए जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार एक बार फिर सुर्खियों में है। कन्हैया कुमार से संबंधित फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर कन्हैया की एक विवादित फोटो खूब वायरल हो रही है। जिसमें कन्हैया को सोफे पर एक महिला के साथ बैठे दिखाया गया है। फोटो को बताया जा रहा है कि यह उसकी टीचर है और लिखा गया है कि ये है जेएनयू की पढ़ाई.... यहां टीचर स्टूडेंट की गोद में बैठकर पढ़ाती है, लाल सलाम? लेकिन इस फोटो का सच कुछ और ही है।
कन्हैया के साथ बैठी यह महिला उसकी टीचर नहीं, बल्कि जेएनयू में एमफिल की पढ़ाई कर रही सौम्या मणि त्रिपाठी हैं। खास बात यह है कि यह फोटो किसी और ने नहीं, खुद सौम्या ने फेसबुक पर शेयर की थी। सौम्या ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था कि बिहार के दो लोगों ने मेरा दिन बना दिया। एक फोटो कन्हैया के साथ थी, जबकि दूसरी फोटो एक्टर मनोज वाजपेयी की थी।
These two Bihari men have made my day! Both have inspired in us ranges of human emotions, belief in dignity of human life and the act of resistance that is the only way of existing... Love, love love to both...
Posted by Saumya Mani Tripathi on Saturday, March 5, 2016
Kuch baatein saaf kar du kyuki zaruri hai, mere ek photo ko istemaal karke mujhe aur mere dost ko badnam karne ki...
Posted by Saumya Mani Tripathi on Tuesday, March 8, 2016
Home is where #Azaadi is! Spring has arrived in JNU. Tum kuch bhi kar lo, hum leke rahenge #Azaadi. Waiting for Our...
Posted by Saumya Mani Tripathi on Saturday, March 5, 2016
Published on:
10 Mar 2016 12:37 pm

बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
