18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, लश्कर के 2 आतंकवादी ढेर

कश्मीर के संगम बिजबेहरा में सेना की संयुक्त कार्रवाई में लश्कर के 2 आतंकवादी मारे गए पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं

less than 1 minute read
Google source verification
 लश्कर के 2 आतंकवादी ढेर

लश्कर के 2 आतंकवादी ढेर

नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर के संगम बिजबेहरा में शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना की संयुक्त कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के अनुसार, उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। मारे गए दोनों शख्स स्थानीय आतंकवादी थे।

उनकी पहचान नवीद भट्ट उर्फ फुरकान और अकीब यासीन भट के रूप में हुई है। दोनों कैमोह के निवासी थे। सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा बलों के पास आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना थी, जिससे वहां मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।

इस सप्ताह हुई यह दूसरी बड़ी मुठभेड़ है। ज्ञात हो कि सुरक्षाबलों ने बुधवार (19 फरवरी) को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में हिजबुल मुजाहिदीन के एक खतरनाक शीर्ष कमांडर सहित तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग