
पंजाब: देर रात तेज आवाजों से दहला अमृतसर, सोशल मीडिया पर मांगी जा रही जानकारी
नई दिल्ली। पंजाब का अमृतसर शुक्रवार रात को तेज आवाजों से दहल उठा। रात करीब 1.30 बजे अचानक हुईं तेज अवाजों से लोगों की नींद टूटी। हालांकि इन आवाजों के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया। लेकिन आवाज सुनकर लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। घबराए लोग सोशल मीडिया पर इस वाकये का जिक्र कर इसके पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात एक करीब डेढ़ बजे शहरवासियों ने अचानक दो तेज आवाजें सुनी। जिसके बाद लोगों को तरह-तरह की आशंकाएं होने लगी। स्थानीय लोग इसको भारत-पाकिस्तान के बीच पनपे तनाव से भी जोड़ कर देख रहे थे। लोगों के मन मे सवाल था कि कहीं यह पाकिस्तान की ओर से कई किसी सैन्य कार्यवाही की आवाज तो नहीं? इसके बाद ही सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। सोशल मीडिया पर एक्टिव लोगों ने रात को तेज धमाके सुने जाने की बात को शेयर कर इसके बारी जानकारी करनी चाही। वहीं, पुलिस-प्रशासन ने इस तरह की कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
भारत-पाकिस्तान सीमा से केवल 33 किमी की दूरी पर अमृतसर
एडीसीपी जगजीत सिंह वालिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया पर अफवाहों पर विश्वास न करें। सब कुछ पूरी तरह से ठीक और सुरक्षित है। कहीं कोई घटना नहीं घटी है। आपको बता दें कि पंजाब का अमृतसर शहर भारत-पाकिस्तान सीमा से केवल 33 किमी की दूरी पर है।
दरअसल, भारत—पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच इंडियन एयरफोर्स ने शुक्रवार रात को पंजाब और जम्मू में युद्धाभ्यास किया। एयरफोर्स के इस युद्धाभ्यास में बड़ी संख्या में लड़ाकू विभागों शामिल रहे। अभ्यास के दौरान इंडियन एयरफोर्स के जेट विमानों, जिनमें फ्रंटलाइन विमान भी शामिल हैं, ने अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में सुपरसोनिक स्पीड से उड़ान भरी। युद्धाभ्यास के दौरान आईं आवाजों से ही शहरवासी भयभीत हो गए थे। जिसकी जानकारी बाद में लगी।
Updated on:
15 Mar 2019 01:12 pm
Published on:
15 Mar 2019 08:14 am

बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
