
फेक कॉल करने वाला युवक फिरोजाबाद का रहने वाला है।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में बम होने की सूचना मिली है। बम की सूचना अज्ञात फोन कॉल से मिली। इस सूचना के बाद से ताजमहल परिसर व आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल है। जांच में अभी तक बम नहीं मिली है।
फेक कॉल ने करने वाला युवक गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक फोन करने वाला व्यक्ति फिरोजाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने पूछताछ में बताया है कि वो आर्मी में भर्ती के लिए प्रयास किया था। उसका चयन नहीं हो पा रहा है। नाराज होकर उसने ये कॉल किया था।
ताजमहल परिसर को खाली कराया गया
बम की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों व स्थानीय पुलिसकर्मियों ने पूरे ताजमहल परिसर को घेर लिया है। साथ ही ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरे ताजमहल परिसर को चेक किया जा रहा है।
ताजमहल के सभी गेट बंद
इस बीच ताजमहल को खाली करा लिया गया है। पूरे परिसर को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं। मौके पर मौजूद टूरिस्टों को परिसर से बाहर निकाल लिया गया है। ताजमहल के दोनों मेन गेट बंद कर दिए गए हैं। साथ ही आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया गया है।
Updated on:
04 Mar 2021 02:32 pm
Published on:
04 Mar 2021 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
