विविध भारत

सत्ता संभालते ही विवादों में घिरे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, 2015 के एक ट्वीट पर छिड़ा विवाद

सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को लेकर उनकी आलोचना की जा रही है।

2 min read
Jul 04, 2021
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami embroiled in controversy over a 2015 tweet

नई दिल्ली। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर रविवार को शपथ लेने वाले पुष्कर सिंह धामी सत्ता संभालते हुए विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर पुष्कर धामी का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को लेकर उनकी आलोचना की जा रही है।

यह ट्वीट 6 साल पुराना यानी 2015 का है। 2015 में किए गए इस ट्वीट पर पहले शायद किसी ने ध्यान नहीं दिया लेकिन अब जब धामी एक प्रदेश के सीएम बन गए हैं। ऐसे में इस ट्वीट को लेकर उनकी आलोचना की जा रही है।

क्या है इस ट्वीट में ?

पुष्कर सिंह धामी ने 2015 में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले भारत का नक्शा ट्वीट किया था, जिसमें भारत मां की तस्वीर भी थी। ट्वीट में अखंड भारत का नक्शा है। ट्विटर यूजर्स इस नक्शा को कई मायनों में गलत करार दे रहे हैं।

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस ओर इशारा किया है कि यह नक्शा भारत को सटीक रूप से नहीं दर्शाती है और न ही विदेशी सीमाओं का हिसाब रखती है। धामी के 'अखंड भारत' के नक्शे में पड़ोसी देश शामिल हैं, लेकिन भारत का संस्करण गलत है क्योंकि ट्विटर यूजर्स के अनुसार लद्दाख और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत में नहीं दिखाया गया है। भारत माता की छवि भगवा मानचित्र के केंद्र में है, जिस पर कैप्शन है "अखंड भारत- प्रत्येक राष्ट्रभक्त की इच्छा।"

पूर्व आईएएस अधिकारी और प्रसार भारती के पूर्व सीईओ जवाहर सरकार ने छह साल पुराने ट्वीट के स्क्रीनशॉट को ट्वीट करते हुए लिखा, “क्या बीजेपी को इस व्यक्ति को उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य का मुख्यमंत्री के बजाय भारत के विदेश मंत्री के रूप में नहीं चुनना चाहिए? उसके बाद, हम सभी तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ सकते हैं।"

कई यूजर्स ने किया बचाव

हालांकि कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पुष्कर सिंह के ट्वीट का बचाव भी किया है। यूजर्स ने कहा कि अखंड भारत भौगोलिक से अधिक सांस्कृतिक धारणा है। बता दें कि अभी हाल ही भारत का गलत नक्शा प्रकाशित कर ट्वीटर मुश्किल में फंस गया था। भारत की सीमाओं को विकृत करने के लिए सरकार ने न केवल ट्विटर, बल्कि अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को भी फटकार लगाई थी।

Updated on:
04 Jul 2021 11:40 pm
Published on:
04 Jul 2021 11:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर