21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत

Video: राफेल एक शानदार एयरक्राफ्ट, मुकाबला करने में अभूतपूर्व क्षमता देगा- वायुसेना

सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील की रोक की मांग की याचिका पर सुनवाई करने के लिए हामी भर दी है।

Google source verification

नई दिल्ली: देश में राफेल सौदे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। विपक्ष लगातार केंद्र के मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर हो रहा है। इस बीच वायुसेना के एयर मार्शल एसबी देव ने राफेल डील को सही ठहराया है। एयर मार्शल एसबी देव ने पहले तो राफेल डील के मामले पर बोलने से मना कर दिया क्योंकि मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। लेकिन बाद में उन्होंने अपनी बात रखी। राफेल एक शानदार एयरक्राफ्ट है, जो भारत को मुकाबला करने की अभूतपूर्व क्षमा प्रदान करेगा। यह कहना है भारतीय वायु सेना का। एयर फोर्स के वाइस चीफ एयर मार्शल एसबी देव ने बुधवार को यह भी कहा कि इस डील की आलोचना करने वालों को इसके मानदंड और खरीद प्रक्रिया को समझना चाहिए। बता दें कि 58 हजार करोड़ रुपये की इस डील को लेकर सरकार विपक्ष के निशाने पर है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत