
वीडियो: बलात्कार के आरोपी बिशप मुलक्कल का निर्दलीय विधायक व समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
नई दिल्ली। एक नन के साथ कई बार बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार रोमन कैथोलिक बिशप फ्रैंको मुलक्कल को बड़ी राहत मिली है। उन्हें केरल उच्च न्यायालय ने जमानत पर रिहा कर दिया है। पाल के कारागार के बाहर बड़ी संख्या में मुलक्कल के समर्थकों और निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्ज ने उसका स्वागत किया। बता दें कि केरल पुलिस की गहन जांच के बाद 25 दिन पहले उसे गिरफ्तार किया था।
24 घंटे के अंदर केरल छोड़ने का आदेश
जालंधर डायोसिस के बिशप के जेल से बाहर आने की आस में उसके कुछ समर्थक सुबह जेल परिसर के सामने प्रार्थना सभा करते नजर आए । आज बिशप त्रिसूर स्थित अपने घर जाएंगे फिर शाम को जालंधर के लिए रवाना हो जाएंगे। अदालत ने उनकी जमानत सशर्त जमानत मंजूर की है। अदालत ने बिशप को निर्देश दिए थे कि उपकारागार से रिहाई के 24 घंटे के भीतर केरल छोड़ना होगा।
Published on:
17 Oct 2018 10:20 am
