
नई दिल्ली। धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर से पर्यटकों का पलायन हो रहा है। पत्थरबाजों के हमलों के चलते कई पर्यटकों ने यहां आना ही छोड़ दिया है। जो पर्यटक हमेशा कश्मीर आने में दिलचस्पी दिखाते थे वे भी अब यहां आने से कतराने लगे हैं। दरअसल घाटी में बढ़ती पत्थरबाजी की घटनाओं ने यहां के पर्यटन के साथ-साथ कारोबार पर भी जबरदस्त असर डाला है। पत्थरबाज पर्यटकों पर भी हमला करने से नहीं कतरा रहे हैं।
डर औह दहशत में पर्यटक
घाटी का ऐसा ही एक वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह अचानक अपने सामने पत्थरबाजों के आ जाने से बस में बैठे पर्यटक घबरा जाते हैं। डर और दहशत के चलते किसी की आवाज बंद हो जाती है तो कोई चिल्लाकर रोने लगता है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला किस तरह पत्थरबाजों को देखकर जोर-जोर से रोने लगती है। बस में ही बैठे दूसरे लोग उसे बार-बार ये समझाने की कोशिश करते हैं कि यहां पुलिस मौजूद है, मीडिया भी है, ऐसे में घबराने के जरूरत नहीं है।
एक-दूसरे को दे रहे थे दिलासा
हालांकि ये लोग खुद भी काफी डरे हुए लग रहे हैं, लेकिन वे कहते हैं कि यहां एक पल भी रुक नहीं सकते। रुकना खतरे से खाली नहीं है। दरअसल इन लोगों को खुद के साथ-साथ पीछे आ रही दूसरी बस में बैठे अपनों की भी चिंता सता रही है।
आपको बता दें कि कश्मीर पर पिछले लंबे समय से पत्थरबाजों ने कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। हाल में एक 22 वर्षीय युवक थिरुमन्नी की पत्थरबाजों के हमले में मौत हो गई थी।
Updated on:
11 May 2018 03:32 pm
Published on:
11 May 2018 06:28 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
